थाना सदर पुलिस ने ठेके से शराब की पेटियां, सामान व नकदी लूटने के मामले में एक आरोपी को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान नूंह के गवांरका निवासी मुनफेद उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि जनवरी में बिहारीपुर गांव के ठेके पर छह लोगों ने ठेके को खुलवाकर हथियार के बल पर उसमें रखीं पेटियां व अन्य सामान लूट लिया था। सेल्समैन हनुमान की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को चौथे आरोपी मुनफेद उर्फ मुन्ना पुत्र जयकम निवासी गवांरका जिला नूंह को अदालत से प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।