फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत पहुंचकर जिले के श्रद्धालु प्रकाशोत्सव में बनेंगे सहभागी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादी अमृत महोत्सव की शृंखला में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के तत्वावधान में पानीपत में 24 अप्रैल को आयोजित गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर जिले में विभाग की ओर से जन जागरूकता मुहिम में व्यापक प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। उक्त जानकारी डीसी यशेन्द्र सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रकाशोत्सव में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु पानीपत पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को पानीपत में आयोजित होने वाले धार्मिक उत्सव को लेकर जिला में भी पूरा उत्साह का माहौल है। जिला में सार्वजनिक स्थलों पर लगे होर्डिंग्स स्ट्रक्चर पर सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा तथा जिला प्रशासन की ओर से हिंदी व पंजाबी भाषा के साथ आमजन को निमंत्रण दिया जा रहा है।
जिले में गुरुद्वारा प्रबंधकों सहित अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने पानीपत जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन प्रतिनिधियों द्वारा अपने स्तर पर बैठकों का आयोजन करते हुए जिला प्रशासन को रूपरेखा से अवगत करा पानीपत जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। जिले के गुरुद्वारों व अन्य धार्मिक स्थलों पर सुबह व शाम को लाउडस्पीकर से गुरु तेग बहादुर के प्रकाशोत्सव में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। इतना ही नहीं ग्राम पंचायत स्तर पर भी लोगों को उत्सव में पहुंचने का न्योता दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर आज करेंगे बैठक
लघु सचिवालय सभागार में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं प्रकाशोत्सव के लिए नियुक्त जिले के प्रभारी मनीष ग्रोवर रविवार की दोपहर साढ़े 12 बजे सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों और गुरुद्वारा प्रबंधकों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें पूर्व मंत्री ग्रोवर के साथ ही डीसी यशेंद्र सिंह प्रकाशोत्सव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें