फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद साथी ने ही युवक को मारी तीन गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लग्न से साथियों के साथ लौटते समय मामूली विवाद होने पर दोस्तों ने ही युवक को तीन गोली मार दी। गोली लगने पर वह लहूलुहान हो गया। गोलियां मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मॉडल टाउन पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है रेवाड़ी जिले के गांव खटावली का रहने वाला दीपक बुधवार रात अपने दोस्त बेरी निवासी राकेश व दो अन्य लोगों के साथ ऑल्टो में रेवाड़ी शहर में किसी लग्न समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वापस जाते समय कन्हैया लाल पोसवाल चौक के नजदीक किसी बात को लेकर राकेश और दीपक में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की राकेश ने दीपक पर गोली चला दी। दीपक को 3 गोलियां मारने के बाद आरोपी राकेश मौके से फरार हो गया। घायल दीपक को अन्य दो लोग तुरंत पायलट चौक स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने दीपक के भाई मंजीत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें