बावल। बावल थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान राजस्थान के जिला कोटपूतली के शाहजहांपुर निवासी अर्पित के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गांव रसियावास निवासी भूप सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 दिसम्बर 2023 को उसने अपनी बाइक को बावल प्राणपुरा रोड बस स्टैंड के पास खड़ी करके गया था। इसे अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को आरोपी राजस्थान के जिला कोटपूतली के शाहजहांपुर निवासी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। संवाद