फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना कसौला पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के सिवान जिले के जैजोर निवासी विकास उर्फ काला हाल किराएदार विजय इंक्लेव पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 अगस्त को उनकी बेटी कंपनी में काम करने के लिए गई थी। लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। उन्होंने उसका काफी तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। पिता ने कहा था कि शक है कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहलाकर ले गया है। नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद करके उसका मेडिकल करवाकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाए। फिर मामले में पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पोक्सो अधिनियम की धारा जोड़कर आरोपी विकास उर्फ काला पुत्र सीताराम निवासी जैजोर जिला सिवान, बिहार हाल किराएदार विजय इंक्लेव पश्चिमी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें