फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमार गिरोह से चैन खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने झपटमारी करने वाले गिरोह से चेन खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह जिले के गांव मांडोठा निवासी अंजुम उर्फ मोटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए धारूहेड़ा ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा के साथ गुड़गांव में झपटमारी की लगातार वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों नूंह के गांव शिकारपुर निवासी नसीम, भिवाड़ी (जिला अलवर) के गांव कारण्डा निवासी इशुब उर्फ युसुफ तथा सलीम को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से सीआईए ने दो मोटरसाइकिल, पांच सोने की चेन, एक देसी कट्टा और 3 कारतूस बरामद किए थे।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नसाम, इशुब उर्फ युसुफ तथा सलीम तोड़ी हुई चेन को जिला नूंह के थाना पुन्हाना के गांव मांढौता निवासी अंजूम उर्फ मोटा को सौंप देते थे। अंजूम ही इन चेन को आगे खपाता था और उसके बाद उन्हें बिक्री के पैसे लाकर देता था। आरोपी भी इसमें हिस्सा लेता था और यहां तक उसने अपनी एक बाइक भी आरोपियों को चेन तोड़ने के काम में दी हुई थी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने किन-किन लोगों को यह चेन बेची है और उन्हें बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें