फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर युवक को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब चाचा-ताऊ के लड़के अपने एक दोस्त के साथ पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक को कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा के गांव खिजुरी निवासी मच्छंदर ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित निखरी कट पर ट्रांसपोर्ट ऑफिस खोला हुआ है। ट्रांसपोर्ट के काम में उसने अपने ताऊ के लड़के सतपाल को बतौर चालक रखा हुआ है। वीरवार की देर रात गाड़ी खराब होने के कारण मच्छंदर, सतपाल व उनके ही गांव का राजकुमार तीनों ऑफिस बंद कर पैदल घर की तरफ जा रहे थे। तभी दिल्ली-जयपुर हाइवे पर आजाद हिंद फिलिंग स्टेशन के पास पीछे से आ रही एक कार ने सतपाल को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सतपाल दूर जा गिरा। हादसे के बाद एक बार तो चालक ने कार रोकी लेकिन उसके बाद मौका पाकर फरार हो गया। इस बीच मच्छंदर ने कार का नंबर नोट कर लिया।
मच्छंदर और राजकुमार दोनों सतपाल को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने मच्छंदर की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने दिए रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है। सतपाल की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई हैं।
- सब इंस्पेक्टर सुंदरलाल, जांचकर्ता, धारूहेड़ा थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें