फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप मामले में धारूहेड़ा से एक महिला और एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने हैनीट्रैप मामले में बुधवार रात को वार्ड 16 के पास से एक महिला और एक युवक को काबू किया है। झज्जर के एक युवक को हनीट्रैप में फंसा कर दस लाख रुपये मांगे जा रहे थे। रकम नहीं देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। धारूहेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

झज्जर निवासी एक युवक ने धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि धारूहेड़ा के गांव भटसाणा निवासी नरेश कुमार ने एक महिला के साथ उसके अश्लील वीडियो व फोटो बनाए हुए हैं। दोनोें उसे बार-बार दुष्कर्म के मामले मे फंसाने की धमकी दे रहे हैं। आरोपितों ने उसको 6 सितंबर को धमकी दी। समाज में बेइज्जती न हो इससे डर कर उसने महिला और युवक को डेढ़ लाख भी दे दिए। उसके बावजूद बार-बार साढ़े आठ लाख रुपये और देेने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर संतोष कॉलोनी में दबीश देकर महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
कालोनी में हो रहे अवैध धंधे
वार्ड 16 के एक मकान में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। कुछ माह पहले कॉलोनी वासियों ने इस बाबत पुलिस को शिकायत दी थी। उस समय पुलिस की ओर से दबिश देने पर आरोपी भाग गए थे। कुछ माह के लिए कॉलोनी में देह व्यापार का धंधा बंद हो गया था। बताया जा रहा है मकान मालिक ऐसे देह व्यापार करने वाले को दो से तीन हजार में रूम मुहैया करवा देते हैं। पुलिस रेड से बचने के लिए ऐसे लोग कॉलोनियों में आ रहे थे। हालांकि कालोनी वासियों की ओर से काफी विरोध भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें