पटौदी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। संवाद
- फोटो : Rewari
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की वीरवार को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी हैं। जिले की 9 राजकीय और 14 निजी आईटीआई की 55 सौ सीटों के लिए 8611 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन आवेदन कम होने के कारण तिथि को 4 अक्तूबर कर बढ़ा दिया गया था। विभाग की ओर से एक बार फिर इसमें बदलाव करते हुए अंतिम तिथि 7 अक्तूबर कर दी गई थी। आखिरी तारीख तक कुल 8611 आवेदन आए हैं। सबसे अधिक आवेदन इलेक्ट्रिशियन व फीटर ट्रेड पर 1965 आवेदन आए हैं। वहीं फीटर ट्रेड के लिए 1266 विद्यार्थियों के आवेदन किए हैं।