फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार ने नहीं लगवाई दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का कहर कम हुआ तो लोग भी बेपरवाह हो गए हैं। पहले जहां वैक्सीन के लिए मारामारी हो रही थी वहीं अब स्थिति पूरी तरह से उलट हो गई है। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन के लिए लोगों का इंतजार कर रहा है और लोग केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने ही नहीं पहुंच रहे। मुसीबत यह है कि जिला में 70 हजार के करीब ऐसे लोग हैं जिन्होंने पहली डोज तो लगवा रखी है लेकिन समय पूरा होने के बावजूद दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं। इन लोगों को दूसरी डोज लगाना अब स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में शुरुआत से ही खासा उत्साह रहा है। अभी तक करीब साढ़े 9 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। एक माह पूर्व तक भी वैक्सीन को लेकर लंबी-लंबी लाइनें लग रही थी लेकिन अब जब से कोरोना का प्रकोप कम हुआ है तब से लोगों का उत्साह भी ठंडा पड़ता जा रहा है। आलम यह है कि वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद लोग दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के माथे पर भी बल पड़ रहे हैं क्योंकि जब तक दूसरी डोज नहीं लगेगी वैक्सीनेशन को पूरा नहीं माना जाएगा। करीब 70 हजार ऐसे लोग हैं जो लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लोगों का वैक्सीनेशन पूर्ण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब गांव अनुसार सूची तैयार की जा रही है। किस गांव में कितने लोगों ने दूसरी वैक्सीन नहीं लगवाई उसके घर पर अब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी। इन लोगों को फोन भी किए जाएंगे तथा आशा वर्कर की ड्यूटी लगाई है कि वह उन्हें घर से टीकाकरण केंद्र तक लेकर आएंगी। कब कौन सी वैक्सीन की लगती है दूसरी डोज
इसमें कोई संदेह नहीं है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद ही वैक्सीनेशन पूरा होता है तथा सही तरीके से कोरोना से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बनती है। जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है हम उनको फोन कर रहे हैं तथा आशा कार्यकर्ता उनके घर पर भी जाएगी। हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन है तथा दूसरी डोज वालों को घर से सेंटर पर लाकर वैक्सीन लगाई जाएगी। - डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
विज्ञापन

आज 12 स्थानों पर लगाई जाएगी कोरोनारोधी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन कार्यक्रम जारी है। जिले रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 अलग-अलग स्थानों पर कोरोनारोधी टीके लगाए जाऐंगे। जिले में पहली डोज के लिए 7 स्थानों पर ऑनस्पॉट वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं दूसरी डोज के लिए 1 स्थान पर आनलाइन बुकिंग के तहत व सभी 12 स्थानों पर ऑनस्पॉट वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले के नागरिक अस्पताल, पीएचसी धारूहेड़ा, गांव डहीना, कंवाली व मसीत, सरकुलर रोड स्थित बीएमजी मॉल व जैन स्कूल में कोविशिल्ड, यूपीएचसी कुतुबपुर एक सेंटर में कोविशिल्ड व दूसरे सेंटर में कोवैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा पीएचसी धारूहेड़ा में कोवैक्सीन, यूपीएचसी राजीव नगर में कोवैक्सीन व शहर के नागरिक अस्पताल के दूसरे सेंटर पर कोवैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें