स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। विभाग की ओर से मंगलवार को 2541 लोगों को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। इसमें 1062 लोगों को पहली व 1479 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं बुजुर्गों को 63.37 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
इसके अलावा 91.85 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्करों को, 100.47 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 44 आयुवर्ग को 24.07 प्रतिशत, 45 से ऊपर आयुवर्ग को 45.58 प्रतिशत और अब तक 36.22 प्रतिशत लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में अब तक 885632 लोगों को करोना की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
जिले में लगाई गई कोरोना की डोज
पहली डोज दूसरी डोज
हेल्थ केयर वर्कर 6680 6064
फ्रंट लाइन वर्कर 8036 7408
18 से 44 आयुवर्ग 386519 108356
45 वर्ष से ऊपर 128950 68390
60 वर्ष से ऊपर 101845 63384
टोटल टारगेट 700141
कुल पहली डोज 632030
कुल दूसरी डोज 253602
पुरुष 490419
महिला 394975
आज 24 स्थानों पर करोनारोधी टीके लगेंगे
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 24 अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। पहली डोज के लिए 1 स्थान पर ऑनलाइन बुकिंग के तहत व 22 स्थानों पर ऑन स्पॉट व दूसरी डोज के लिए 1 स्थान पर आनलाइन बुकिंग के तहत व सभी 24 स्थानों पर कोरोना की डोज लगाई जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी बावल, नाहड़, गुरावड़ा, मीरपुर व खोल, पीएचसी भाड़ावास, मसानी, जाटूसाना, फतेहपुरी, डहीना, गांव लिसान, यूपीएचसी कुतुबपुर, धारूहेड़ा स्थित नारायण विहार, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी सीहा, गांव लुहाना, पीएचसी गुडियानी, गांव गामड़ी व भाकली सहित 24 अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।