फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 प्रतिशत लोगों को अभी तक नही लग पाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज समय पर लगवाने की सलाह दी है। पहले जहां वैक्सीन के लिए मारामारी थी, वहीं अब सेंटर पर टीकाकरण करने वालों को लोगों के आने का इंतजार रहता है। जिन्होंने पहली डोज लगवा ली है, लेकिन समय पूरा होने के बावजूद दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं उनको लेकर स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती बने हुए हैं। ऐसे लोगों का वैक्सीनेशन पूर्ण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब गांव अनुसार सूची तैयार की जा रही है। किस गांव में कितने लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है, उसके घर पर अब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी। इन लोगों को फोन भी किए जाएंगे। आशा वर्कर की ड्यूटी लगाई गई है कि वह उन्हें घर से टीकाकरण केंद्र तक लेकर आएंगी।
विज्ञापन

जिले में लगाई गई कोरोना की डोज
पहली डोज दूसरी डोज
हेल्थ केयर वर्कर 6680 6100
फ्रंट लाइन वर्कर 8036 7477
18 से 44 आयुवर्ग 395301 125922
45 वर्ष से ऊपर 130553 71590
60 वर्ष से ऊपर 102809 65987
टोटल टारगेट 700141
कुल पहली डोज 643379
कुल दूसरी डोज 277076
पुरूष 510941
महिला 409263
जब पहली डोज लोगों को लगाई गई थी तब सेंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ कर आ रही थी। लेकिन दूसरी डोज के लिए लोग लापरवाह हो रहे है। समय पर लोगों को दूसरी डोज लगानी चाहिए। सही तरीके से कोरोना से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बनती है। जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है हम उनको फोन कर रहे हैं तथा आशा कार्यकर्ता उनके घर पर भी जाएगी। डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें