फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 3.37 लाख क्विंटल गेहूं की आवक, अभी उठान 52.27 प्रतिशत ही हो सका

विज्ञापन
नई अनाज मंडी में सड़क के बीच रखे फसल के कट्टे। संवाद
विज्ञापन
फोटो: 31
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं और सरसों की आवक लगातार बढ़ रही है। मौजूदा स्थिति के अनुसार अब तक करीब 3.37 लाख क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है जिसमें से लगभग 3.12 लाख क्विंटल की खरीद की जा चुकी है हालांकि उठान की गति अपेक्षाकृत धीमी रहने से अब तक कुल खरीदे गए गेहूं में से करीब 52.27 प्रतिशत गेहूं का ही उठान हो पाया है।
वहीं सरसों की आवक भी बड़ी मात्रा में जारी है। मंडियों में अब तक लगभग चार लाख क्विंटल सरसों पहुंच चुकी है जिसमें से करीब तीन लाख क्विंटल का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

रविवार को मंडी परिसर में दिनभर उठान का कार्य जारी रहने के बावजूद स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रही है। नई अनाज मंडी में जगह की कमी के कारण कट्टों को सड़क के बीच तक रखना पड़ रहा है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
किसानों और आढ़तियों को भी इससे असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यदि उठान की गति और तेज नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। सोमवार को फसलों की आवक और अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।
जिससे मंडी में भीड़ और बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

शेष लिफ्टिंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मंडियों में रबी सीजन के तहत सरसों व गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। शेष लिफ्टिंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को समय पर भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक बाधित न हो।
खरीद एजेंसियों द्वारा स्टोरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए और किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
डीसी ने किसानों से अपील की है कि वे अपने अनाज को तय मानकों के अनुसार सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि उनकी उपज बिना किसी रूकावट के खरीदी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें