फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में उम्मीदवारों पर मंथन तेज

विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका के आगामी चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

दोनों ही दल उम्मीदवारों के चयन को लेकर गहन मंथन कर रहे हैं और जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।
दोनों पार्टियां जीत सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर मजबूत साफ-सुथरी छवि और जनाधार रखने वाले चेहरों की तलाश में जुटी हैं। पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उम्मीदवारों की लोकप्रियता, संगठन में सक्रियता और क्षेत्र में पकड़ का आकलन कर रहे हैं।
इसके लिए फीडबैक जुटाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। भाजपा जहां अपने संगठनात्मक ढांचे और पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों को आधार बनाकर चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। वहीं कांग्रेस स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और असंतोष को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है। दोनों दलों के कार्यकर्ता भी अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हो गए हैं और संभावित उम्मीदवारों के समर्थन में लॉबिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


चुनाव स्थानीय स्तर पर काफी अहम
नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव स्थानीय स्तर पर काफी अहम माने जाते हैं क्योंकि इनसे सीधे तौर पर शहर और कस्बों के विकास की दिशा तय होती है।
ऐसे में उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टियां कोई जोखिम नहीं लेना चाहतीं। कई दावेदार टिकट की दौड़ में हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प हो गई है।
इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दे, विकास कार्य, सफाई व्यवस्था, जल निकासी और बुनियादी सुविधाएं अहम भूमिका निभाएंगी। अभी तक किसी भी पार्टी ने आधिकारिक रूप से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें