फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3213 बच्चों ने दी जेएनवी कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश के लिए परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय सत्र 2022-23 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में बच्चों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक रही।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस बजे से ही बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे, हालांकि साढे़ दस बजे के बाद ही प्रवेश शुरू किया गया। वहीं परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से जांच के पश्चात ही बच्चों को प्रवेश दिया गया। इसके अलावा परीक्षा में इस बार स्कूल मुख्य अध्यापक से सत्यापित प्रवेश पत्र मान्य होने के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी बिना सत्यापित प्रवेश पत्र के ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। हालांकि केंद्र अधीक्षकों की ओर से बाद में बच्चों से लिखित में लेकर उन्हें प्रवेश दे दिया गया। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के 4279 बच्चों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन उसमें से केवल 3213 बच्चे ही उपस्थित हुए, वहीं 1066 परीक्षा अनुपस्थित रहे।
नैचाना जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर सत्यापित प्रवेश पत्र न लेकर आने वाले जिन बच्चों द्वारा लिखित में दिया गया है, वह 15 मई तक जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय में अपना सत्यापित प्रवेश पत्र जमा कराएं। सत्यापित प्रवेश पत्र जमा न कराने की स्थिति में उक्त बच्चे को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें