फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2,392 विद्यार्थियों ने दी मूल्यांकन परीक्षा, 167 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। केंद्रों पर 2,559 में से 2,392 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 167 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए शहर में चार तो हर खंड में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए। शहर में बनाए गए सेंटर में बच्चे की परीक्षा कौन से स्कूल में है। इसको लेकर अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा फॉर्म संख्या को ही रोल नंबर मानकर सेंटरों में परीक्षा कराई गई। इस दौरान स्लीप से रोल नंबर गायब होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

------------------------------------------------------------
सुबह से ही अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे परीक्षा केंद्रों पर
सुबह करीब दस बजे से ही बच्चे अपनी अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर ही विद्यार्थियों की फोटो आइडी और प्रवेश पत्र की जांच करने के पश्चात ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर भीड़ के चलते आसपास जाम की स्थिति बनी रही। वहीं राजकीय स्कूलों से पिछली कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के दाखिले प्राप्तांकों के आधार पर किए जाएंगे।
-----------------------------------------------------------
दस को घोषित होंगे परिणाम
परीक्षा का परिणाम दस दिसंबर को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विद्यार्थियों को 13 दिसंबर को मौलिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से स्कूल आवंटित होंगे। विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित होने से संबंधित जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही मिलेगी। इसके पश्चात विद्यार्थी 15 से 24 दिसंबर तक संबंधित स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

----------------------------------------------------------
अभिभावकों को रोल नंबर पता करने में हुई परेशानी
परीक्षा के लिए अभिभावकों के मोबाइल पर खंड के नाम को लेकर ही मैसेज आया था। इसके अलावा स्कूल का नाम पता नही होने के कारण अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ी। अभिभावकों ने बताया कि मैसेज में सिर्फ खंड का नाम आया है स्कूल का नाम नहीं। चार सेंटर होने के कारण बड़ी मुश्किल से स्कूल का पता चल पाया। कुछ अभिभावकों ने बताया कि परीक्षा के एक या दो दिन पहले ही स्कूल को लेकर वेबसाइट पर इसकी जानकारी दे दी गई थी। जो कि अभिभावकों को जानकारी नही मिल पाई।
--------------------------------------------------------------
कक्षा वाइस केंद्रों पर परीक्षा हुई आयोजित
खंड कक्षा दूसरी कक्षा तीसरी कक्षा चौथी कक्षा पांचवी कक्षा छठी कक्षा सातवीँ कक्षा आठवीं कक्षा नौवी
खोल 20 20 36 31 25 18 17 19
रेवाड़ी 155 239 217 195 189 165 175 99
जाटूसाना 36 50 45 60 45 49 46 28
बावल 19 38 25 27 23 20 31 10
नाहड़ 21 32 26 32 33 27 26 20
कुल जोड़ 251 379 349 345 315 279 295 176
--------------------------------------------------------------------------
इस बार आधे विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
इस बार पिछली बार के मुकाबले आधे विद्यार्थियों ही दी 134ए की परीक्षा। पिछली बार लगभग 5 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसका कारण परीक्षा का देर से आयोजन होना रहा, जबकि इस सत्र को लेकर सेलेबस लगभग स्कूलों में आधा कराया जा चुका है। इस बार पिछली साल के मुकाबले विद्यार्थियों का रुझान भी कम देखने को मिला।
--------------------------------------------- ----------------------------
कोट
खंड के अनुसार इस बार परीक्षा के रोल नंबर विद्यार्थियों को आवंटित किए गए। इस बार जो भी तकनीकी कमी सामने आई है सुझाव के तौर पर इसे आगे रखा जाएगा। दस दिसंबर को परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके पश्चात विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर स्कूल अलाट किए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. खुशीराम यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें