फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैलरी अकाउंट से उड़ा दिए 1.72 लाख, जांच में जुटी साइबर पुलिस

Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कायस्तवाड़ा निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने कई ट्रांजेक्शन करते हुए लगभग 1.72 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर कर लिए। साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतीश ने बताया कि उसका यूनियन बैंक आॅफ इंडिया की रेवाड़ी शाखा में सैलरी अकाउंट है। वह 2 हजार रुपये के 11 नोट जमा कराने के बाद अपने खाते से 20 हजार रुपये निकालने लगा तो बैंक कर्मचारी ने उसे बताया कि उसके खाते में 4353 रुपये ही हैं। उसने अपनी पासबुक अपडेट कराई तो पता चला कि उसके खाते से पहली बार 96600 रुपये निकाले गए। इसके बाद एक ही दिन में 49999, 19999, 4000 व 950 रुपये निकाले गए। उसने बैंक को आवेदन देकर खाता बंद करा दिया। उसकी शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उन खातों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए, जिन खातों में यह रकम ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें