रेवाड़ी। नियम 134 ए के तहत परीक्षा पास करने वाले बच्चों के लिए दाखिला लेने का अंतिम 31 दिसंबर हैं। अभी भी निजी स्कूल में बच्चों का दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं। वीरवार को भी दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थियों को निजी स्कूलों द्वारा लौटा दिया गया। जिला रेवाड़ी में अभी केवल 2176 में से 411 विद्यार्थियों को ही दाखिला मिला है।
प्राइवेट स्कूलों द्वारा नियम 134 ए के तहत दाखिला देने के इंकार करने के बाद अभिभाभक अपने बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहें हैं। बुधवार को जिला प्रशासन के साथ हुई अधिकारियों की बैठक में मिले आश्वासन के बाद अभिभावक ने बच्चों को दाखिला निजी स्कूल पहुंचे। लेकिन निजी स्कूलों द्वारा उन्हें फिर से लौटा दिया गया। इसके बाद अभिभावकों ने डीईओं पहुंचकर अपनी बात जिला शिक्षा अधिकारियों के सामने रखी। अब 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए उन्होंने अपने बच्चों का टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) भी पहले वाले स्कूल से निकलवा लिया। जब वे सरकार द्वारा अलाट किए गए प्राइवेट स्कूल में गए तो विद्यार्थियों को दाखिला देने से ही मना कर दिया। ऐसे में एक तरफ विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है तो दूसरी तरफ अभिभावक भी अपने काम छोड़कर परेशानी उठा अधिकारियों के दफ्तरों में भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीसी लेने के बाद अब विद्यार्थी पुराने स्कूल में भी नहीं पढ़ पा रहे। सरकार को चाहिए कि उनकी समस्या का समाधान करते हुए विद्यार्थियों को जल्द से जल्द दाखिला दिलाया जाए।
-------------------
नोटिस का निजी स्कूलों पर नहीं दिखा कोई असर: गत 24 दिसंबर को नियम 134 ए के तहत दाखिला देने से मना करने वाले 45 निजी स्कूलों को नोटिस भेजा गया था। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिस का निजी स्कूलों पर कोई असर नहीं दिख रहा। अभी निजी स्कूल बच्चों को नियम 134 ए के तहत दाखिला देने से इंकार कर रहें हैं।
-------------------
जिला प्रशासन नियम 134 ए के तहत दाखिला दिलाने के लिए कमेटी का गठन किया गया हैं। कमेटी द्वारा परीक्षा पास करने वाले पात्र विद्यार्थियों की लिस्ट तैयार कर ली हैं। सभी बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिलेगा।
- पृथ्वी सिंह, बीईओ रेवाड़ी।