फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठी में प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) सत्र 2022-23 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल को होने वाली परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में खंड अनुसार 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 4279 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया हुआ है। विद्यार्थियों को सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन

इस बार सत्यापित प्रवेश पत्र ही मान्य होंगे। विद्यार्थियों को स्कूल के मुख्य अध्यापक से एडमिट कार्ड सत्यापित कराना होगा। वहीं उसकी फोटो प्रति कराकर अपने पास रखनी होगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस बार ओरिजनल एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ही जमा किया जाएगा। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.नवोदय.जीओवी.इन वेबसाइट पर विजिट करके प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा को लेकर 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक रेवाड़ी ब्लाक में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास गेट, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकुलर रोड, जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरकुलर रोड, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नियर नागरिक अस्पताल, हिदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाउन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना शामिल हैं। इसी प्रकार बावल खंड में पांच परीक्षा केंद्र बना गए हैं, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी, राजकीय उच्च विद्यालय सुठाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर तथा खोल खंड में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदौला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा मुस्तिल भाकली शामिल है। वहीं जाटूसाना खंड में भी चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरली खुर्द, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोड़ियाकमालपुर, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय जाटूसाना तथा नाहड़ खंड में दो परीक्षा केंद्र बने हैं, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इंसेट
परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक
परीक्षा में इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स पर रोक रहेगी। वहीं परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से लेट होने की स्थिति में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में विद्यार्थी केवल नीला व काला बाल पेन ही इस्तेमाल कर सकते हैं, पेंसिल के प्रयोग पर रोक रहेगी। विद्यार्थियों को सभी संभागों के प्रश्न हल करने होंगे तथा सभी में अलग-अलग क्वालिफाई करना होगा। वहीं नकल में पकड़े जाने पर विद्यार्थी को परीक्षा में अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
----------
वर्जन:
परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा के लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। सभी विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह साढ़े 10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचे। - सुरेंद्र कुमार, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, नैचाना
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें