फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ग्राम सचिव की भर्ती परीक्षा रद्द, अगले आदेशों तक रोक

Sat, 16 Jan 2021 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
cancel
विज्ञापन

हरियाणा में ग्राम सचिव की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है ये परीक्षा पिछले दिनों 9 और 10 जनवरी को सुबह और शाम की पाली में हुई थी। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने पुष्टि की।

विज्ञापन


हरियाणा राज्य कर्मचारी आयोग ने परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा अभी नहीं की है लेकिन जल्द ही परीक्षा की तारीख की घोषणा हो जाएगी। परीक्षा में वही आवेदक शामिल होंगे जो इस बार हुए थे हालांकि आयोग पेपर लीक की सम्भावनाओ से अभी इनकार कर रहा है लेकिन कुछ लोगों को पेपर लीक की आशंका में पुलिस ने गिरफ्तार किया है इसलिए इसे पेपर रद्द किए जाने का कारण बताया जा रहा है। 


इससे पहले ग्राम सचिव की परीक्षा में नकल और पेपर लीक कराने के मामले में पानीपत के एसपी शंशाक कुमार सावन ने एएसपी पूजा वशिष्ठ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। रिमांड के दौरान एसआईटी को गिरफ्तार रोहतक निवासी अंकित कुमार से एक पहचान पत्र मिला, जिसमें उसे चेकिंग विंग का प्रभारी बताया गया है। यानी चेकिंग इंचार्ज होने की वजह से गिरोह के अन्य सदस्य आसानी से पैराडाइज स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते थे। 
विज्ञापन


पैराडाइज स्कूल के मालिक जगदीप ने अंकित को चेकिंग टीम का प्रभारी बनवाया था। अंकित को गिरोह के मुख्य सरगना जगदीप और पुष्पेंद्र ने पेपर सॉल्व कराकर पर्ची परीक्षा कक्ष तक देने की जिम्मेदारी दी थी। गिरोह में चपरासी के तौर पर शामिल राजेश प्रश्नपत्र की फोटो तो खींच लाया था लेकिन सॉल्व पेपर की आंसर-की अंदर नहीं जा सकी। इसी दौरान अंकित को पकड़ लिया गया। 

आंसर-की आने से पहले अंकित ने एक बार परीक्षा कक्ष में जाने का प्रयास किया लेकिन तब पुलिसकर्मियों ने उसे जाने से रोक दिया था। यह सिर्फ रेकी थी कि वह किस तरह से परीक्षा कक्ष तक जा सकता है। लेकिन इससे पहले कि पेपर सॉल्व होकर अंकित के पास पहुंचता, पुलिस ने उसे धर दबोचा। पहले की गई रेकी की वजह से भी अंकित शक के घेरे में आ गया था।

हरियाणा में ग्राम सचिव परीक्षा के पेपर लीक मामले के तार दिल्ली से जुड़ रहे हैं। संकेत मिले हैं कि जो डिवाइस मिले हैं, वे दिल्ली से ही आपरेट किए जा रहे थे। इस पूरे प्रकरण में कई और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पानीपत पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बातें सामने आई हैं। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें