फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए गैंगरेप करने वाले

Fri, 13 Sep 2013 08:59 PM IST
रतिया(फतेहाबाद)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद के एक गांव के सरकारी स्कूल की छात्रा का अपहरण और गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को उपमंडल न्यायायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र की 10वीं की एक छात्रा अपनी भतीजी के साथ स्कूल पढ़ने गई थी। स्कूल के पास रत्ताखेड़ा के पवन और संजय ने दोनों  का अपहरण कर लिया और कार में डालकर भूना ले गये।

वहां पवन ने अपने साथी संजय, विकास और एक अन्य के साथ मिलकर 10वीं की छात्रा से रेप किया। आरोपियों ने छात्रा की भतीजी से भी छेड़छाड़ की और दोनों को कार में बैठाकर उनके गांव छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचकर छात्राओं ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पवन, संजय, विकास और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने पवन और संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को उपमंडल न्यायायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया।

अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पवन व संजय गांव रत्ताखेड़ा के रहने वाले हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें