फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: भाजपा दफ्तर घेरने जा रहे किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, बैरिकेड तोड़ने पर की सख्ती

Sat, 02 Oct 2021 07:38 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

पंचकूला जिले में धान की खरीद नहीं शुरू होने पर किसान शनिवार को दोपहर 12 बजे चंडीमंदिर मंदिर टोल प्लाजा और नग्गल टोल प्लाजा से होते हुए पंचकूला स्थित बीजेपी ऑफिस का घेराव करने आ रहे थे। जैसे ही किसान चंडीमंदिर टोल प्लाजा के आगे आए तो उन्हें पुलिस ने अपने ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा। इस पर ट्रैक्टर चला रहे किसानों की ओर से बैरिकेड को टक्कर मारकर गिरा दिया गया।  
विज्ञापन
पंचकूला में किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में सेक्टर-2 स्थित बीजेपी ऑफिस का घेराव करने जा रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। इस दौरान कई किसानों के हाथ और पैर में चोट आई। पुलिस की ओर से 90 किसानों को गिरफ्तार कर अलग अलग थानों में रखा गया है। चंडीमंदिर टोल प्लाजा के आगे बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस ने सख्ती की है। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के प्रमुख गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि पुलिस ने हमारे कुछ ट्रैक्टरों को पकड़ा और क्षतिग्रस्त कर दिया। हमने किसानों को यहां बुलाया है और तब तक नहीं जाएंगे जब तक कि वे सभी गिरफ्तार किसानों को रिहा नहीं कर देते और मरम्मत के बाद हमारे ट्रैक्टर वापस नहीं कर देते।
विज्ञापन



जानकारी के मुुताबिक पंचकूला जिले में धान की खरीद नहीं शुरू होने पर किसान शनिवार को दोपहर 12 बजे चंडीमंदिर मंदिर टोल प्लाजा और नग्गल टोल प्लाजा से होते हुए पंचकूला स्थित बीजेपी ऑफिस का घेराव करने आ रहे थे। जैसे ही किसान चंडीमंदिर टोल प्लाजा के आगे आए तो उन्हें पुलिस ने अपने ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा। इस पर ट्रैक्टर चला रहे किसानों की ओर से बैरिकेड को टक्कर मारकर गिरा दिया गया।  

यह भी पढ़ें - किसानों की मांग पूरी: सरकार का यू-टर्न, हरियाणा और पंजाब में कल से ही शुरू होगी धान की खरीद
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद किसानों को पुलिस ने रूकने के लिए कहा। इस पर वह नहीं माने। पुलिस की ओर से लाठी चार्ज कर दिया गया। लाठी चार्ज के दौरान कई किसानों के हाथ पैर में चोटें आई हैं। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान गुरजंट सिंह ने बताया कि शहर में 90 से अधिक किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


किसानों को हिरासत में लेकर में सेकटर-5 थाना, चंडीमंदिर थाने में रखा गया है। पंचकूला पुलिस के डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से सख्ती की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें