पानीपत। गांव कुराना निवासी पहलवान मोनू ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। प्रतिद्वंद्वियों को चित कर मोनू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मोनू के पिता किसान है। मोनू ने अपने बड़े भाई सोनू को कुश्ती खेलता देख सात साल पहले खेलना शुरू किया है। मोनू का सपना है कि वह एशियन गेम्स के साथ साथ ओलंपिक गेम्स 2024 में पदक जीतकर अपने गांव व देश का नाम रोशन करे। मोनू अपने गांव कुराना में ही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए रोजाना पांच घंटे अभ्यास कर रहे थे। मोनू के कोच सुनील हुड्डा ने बताया कि मोनू में कुश्ती के प्रति बहुत लगन है। वह अभ्यास करते हुए कभी भी समय नहीं देखता है। उन्हें उम्मीद है कि वह 2024 ओलंपिक तक भी जाएगा।