पानीपत। मॉडल टाउन निवासी एक युवक के खाते से ठग ने 2.35 लाख रुपये निकाल लिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में भिवानी की अशोका कॉलोनी निवासी दिनेश अरोड़ा ने बताया कि वह हाल में पानीपत के मॉडल टाउन में रहता है। सात मार्च को रात करीब 10 बजे उसके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 95 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसी बीच दोबारा क्रेडिट कार्ड से 45 हजार रुपये कट गए।
पीड़ित ने बताया कि उसने किसी को कोई ओटीपी नहीं बताया और न उसके पास कोई कॉल आया। उसने कस्टमर केयर पर कॉल किया तो इसी बीच उसके पास खाते से 95 हजार रुपये कटने का तीसरा मैसेज आया। पीड़ित ने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से अज्ञात ठग ने कुल 2.35 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाले है। मैसेज में किसी पे-स्प्रींट का नाम लिखा हुआ था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।