फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में मोटर चलाते समय श्रमिक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव डाहर स्थित एक फैक्टरी में पानी की मोटर चलाते समय एक श्रमिक को करंट लग गया। श्रमिक का बड़ा भाई उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेटाकर सामान्य अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि एंबुलेंस मिल जाती तो भाई जिंदा होता।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के मोतीहार निवासी अरुण ने बताया कि वह गांव डाहर स्थित जीएसएम फैक्टरी में नौकरी करते हैं। चचेरा भाई राजकुमार (20) भी साथ काम करता था। मंगलवार को दोनों भाई फैक्टरी गए थे। राजकुमार पानी की मोटर चलाने गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो वह देखने के लिए गया तो राजकुमार मोटर के पास बेसुध हालत में पड़ा था। इसके बाद वह उसे ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह राजकुमार के लिए लड़की देख रहे थे, जल्द ही उसकी शादी करने वाले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें