फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनकी थीं लाशें, तलाश रही पुलिस की निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड ओवरब्रिज के नीचे रविवार को मिले खून से लथपथ हालत में अज्ञात युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई। शव का दो डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। बोर्ड में डॉक्टर नारायण डब्बास और डॉ नेहा शामिल हुई। इससे पहले भी हाल फिलहाल दो ऐसे और मामले रहे, जिनमें अज्ञात लाशें मिली थीं। इसी प्रकार एक अन्य युवक की मौत का भी राज पुलिस खोलने में कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जाटल रोड ओवरब्रिज के नीचे मिले शवके मामले में प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक के चेहरे पर पत्थर से हमला किया गया था। यही उसके मौत की वजह बनी। दो दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। नियमानुसार अगर 72 घंटे तक पहचान नहीं होती है तो जन सेवा दल शव का अंतिम संस्कार करेगा।
मृतक की पहचान करने और हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए तीनों सीआईए और चांदनीबाग थाना पुलिस की टीम जुटी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को वारदात स्थल के पास से भी कोई सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिला है। इस संबंध में एएसपी पूजा वशिष्ट का दावा है कि जल्द ही मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा। हत्यारोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन

गुत्थी -1
विद्यानंद कॉलोनी में छह माह पहले निर्माणाधीन मकान के अंदर 23 वर्षीय तौफीक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा मिला था। तौफीक के मां और सौतेले पिता उसके निकाह के लिए लड़की देखने यूपी गए थे। फोन पर उन्हें तौफीक की सूचना दी गई थी। चांदनीबाग थाना पुलिस अब तक इस मामले को भी ट्रेस नहीं कर पाई है।
गुत्थी -2
एक माह पहले सेक्टर 25 में गंदे नाले के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसके चेहरे को भी पत्थर मारकर कुचला गया था। इस मामले का भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर युवक कौन है, किसने उसकी हत्या की है। यह मामला भी चांदनीबाग थाना क्षेत्र का है।
गुत्थी -3
जाटल रोड ओवरब्रिज के नीचे रविवार को सुबह सात बजे खून से लथपथ हालत में शव मिला। जिसको देख आस पास के लोगों में सनसनी फैल गई। शव के पास से खून से सना पत्थर भी बरामद किया गया। किशनपुरा चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें