पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट द्वारा यात्रा के लिए तैयार किए गए 11000 ध्वज।
- फोटो : Panipat
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट पिछले 10 वर्षों से हर फागुन माह में खाटू श्याम यात्रा निकालता है। इस वर्ष यह यात्रा 13 मार्च दिन रविवार सुबह चार बजे सुविधा शोरूम से आरंभ होगी और पांच पड़ाव के बाद चुलकाना धाम पहुंचेगी। सूरत से सामग्री मंगाकर 11000 ध्वज तैयार किए जा रहे हैं।
ट्रस्टी आशीष गर्ग, मुकेश गोयल ने बताया कि पहला पड़ाव पीर बाबा के सामने सिंगला स्पिनर वालों का रहेगा। दूसरा पड़ाव बंसल फार्म हाउस और तीसरा पड़ाव होटल गीता सरोवर पोर्टकिो पर रहेगा। चौथा पड़ाव जमुना फिलिंग स्टेशन राजेंद्र गोयल और पांचवां पड़ाव गांधी आदर्श कॉलेज श्याम दीवाने मंडल वालों का रहेगा। आखिरी पड़ाव बाबा के धाम का रहेगा। महासचिव हरीश बंसल और यीशु गोयल ने बताया कि ध्वज लेने में सभी भक्तों को वापसी में छप्पन भोग का प्रसाद दिया जाएगा। इसके लिए कूपन किसी ना किसी पड़ाव पर रखे जाएंगे।
गौरतलब है कि वृंदावन ट्रस्ट ने यह यात्रा 32 श्याम भक्तों के साथ शुरू की थी। अबकी 11,000 श्याम भक्त यात्रा में जुटेंगे। पुनीत गर्ग, बलदेव गांधी ने बताया कि यात्रा के बाद दर्शन होने के उपरांत सभी श्याम भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद व तुलसी जी प्रसाद रूप में बांटी जाएगी। बाबा श्याम हारे का सहारा है। बाबा के श्याम के दरबार में आज तक कोई भी भगत खाली हाथ नहीं लौटा है। विकास ने बताया कि यात्रा के दौरान मोबाइल वैन, खाने पीने, चप्पल तक की सुविधा रहेगी ताकि किसी के पैर में छाला न पड़े।
निश्चित जगह मिलेंगे फॉर्म
राकेश बंसल ने बताया कि यात्रा के लिए फार्म बंसल रेडियो कारपोरेशन, सूरज मेडिकल सेक्टर-11 में उपलब्ध होंगे। लिंक मंगाकर फॉर्म अपलोड किया जा सकेगा। यात्रा के लिए गांव के लोगों को भी जोड़ा जाएगा जिसके लिए मुनादी की जा रही है। पंचों और सरपंचों को जागरूक कर रहे हैं। 50 गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एक वैन पिछले 15 दिन से चल रही है।