राजकीय स्कूल बड़ौली में वीर गाथा पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी, साथ में स्टाफ सदस्य।
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में बुधवार को वीर गाथा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने शौर्य, बलिदान और पराक्रम को चित्रों के माध्यम से उकेरा। कक्षा 10वीं के वंश और 12वीं की आरती ने प्रथम, नवप्रीत कौर व नेहा ने द्वितीय तथा गुंजन व राखी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
10वीं के प्रियांशु और अबजोत कौर को सांत्वना पुरस्कार मिला। ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने प्रतियोगिता का संयोजन किया। विद्यालय इंचार्ज सुशील कुमारी ने विजेताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा निखरती है और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है।