महादेव कॉलोनी में विद्यार्थियों को वर्दी और जूते देते सैनी सभा के पदाधिकारी। स्रोत : सभा
पानीपत। सैनी सभा पानीपत ने महादेव कॉलोनी स्थित राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को मुफ्त स्कूल ड्रेस और बैग वितरित किए। सेवा कार्य का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान एडवोकेट सुभाष सैनी ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है और संसाधनों के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए। स्कूल स्टाफ ने सभा के प्रयास के लिए आभार जताया। इस मौके पर यतेंद्र सिंह सैनी, सुरेश सैनी, बलजीत सैनी, सीए गोविंद सैनी, आशु सैनी और श्यामलाल सैनी मौजूद रहे।