फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने बच्ची से की छेड़खानी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिश्ता कलंकित करते हुए चाचा ने पांच साल की बच्ची से छेड़खानी की। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उसकी दो बेटियां हैं। पड़ोस में सास-ससुर रहते हैं।
उसकी बड़ी बेटी अकसर अपने दादा-दादी के पास खेलने के लिए जाती थी। गत मंगलवार को उसकी पांच वर्षीय बेटी अपने दादा के पास गई थी। वहां से आने के बाद बेटी ने बताया कि चाचा ने उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ है। महिला ने आरोपी देवर की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बाल कल्याण समिति से बच्ची की काउंसलिंग कराई।
महिला थाना प्रभारी सुनीता ने इस संबंध में एसपी शशांक कुमार सावन से भी चर्चा की तो उन्होंने मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के तुरंत आदेश दिए। महिला थाना पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चों का बाहर के अलावा घर पर व आस पड़ोस में भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर पर आने जाने वाले परिचितों और रिश्तेदारों पर भी नजर रखें, किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें।
सुनीता, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें