फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से सने कपड़ों को घर से बरामद कर आरोपी आनंद को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिव चौक के पास रानी महल निवासी सुनील की ईंट से ताबड़तोड़ हमला करने वाले आरोपी दोस्त आनंद के घर से खून से सने कपड़े बरामद कर उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कव्वाली से लौट रहे सुनील की उसी के दोस्त आनंद ने शिव चौक के पास ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। उसके बाद आरोपी खुद मृतक सुनील के घर गया और परिवार को सूचना दी। कहा कि सुनील का शव शिव चौक के पास पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस के सामने दोस्त आनंद पर ही शक जताया। वहीं बार-बार शव को हिलाने और हाथ पकड़कर नब्ज टटोलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात को कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि दो साल पहले उनका झगड़ा हुआ था, सुनील ने उसे थप्पड़ मार दिए थे, जिस रंजिश में उसने सुनील की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें