फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली करंसी मामले में दो आरोपी और चढ़े पुलिस के हत्थे, 30 हजार नकली नोट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 ने नकली करेंसी मामले में दो और आरोपियों को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 हजार रुपये की नकली करेंसी, एक कलर प्रिंटर, पेपर, कटर और डाई बरामद हुई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-2 ने गोहना मोड़ से गांव सौंधापुर निवासी दिलेर को 35 हजार रुपये की नकली करेंसी सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी से 500, 200 व 100 के नकली नोट बरामद हुए थे। उससे खुलासा हुआ था कि बाजार में चलाने के लिए नकली नोट गौतमबुद्ध नगर यूपी निवासी रिंकू और बृजेश ने दिए थे। दिलेर को 2 दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस ने रिंकू और बृजेश के ठिकानों पर दबिश दी और गिरफ्तार किया। बृजेश के कब्जे से 18 हजार और रिंकू से 12 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें