फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल का पासवर्ड हैक कर ठगों ने खाते से ट्रांसफर किए 33 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएससी सेंटर संचालक के पोर्टल को हैक कर ठगों ने खाते से 33 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने बैंक में उपरोक्त जानकारी दी तो बैंक कर्मियों ने खाते को फ्रीज कर दिया। वहीं दूसरी तरफ एक युवती के पास लिंक भेजकर ठगों ने 16 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरि सिंह कॉलोनी निवासी सन्नी कुमार ने बताया कि उसका वधावाराम कॉलोनी में सीएससी सेंटर है। वह मनी ट्रांसफर का काम भी करता है। चार अक्तूबर को उसके पोर्टल से 33825 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पोर्टल का पासवर्ड हैक कर उपरोक्त रुपये ट्रांसफर किए। वह बैंक गया और उसने मामले की जानकारी दी। जिसके बाद बैंककर्मियों ने जिस अकाउंट में आरोपियों ने पेमेंट को ट्रांसफर किया उसको फ्रीज कर दिया।
ठगी नंबर दो
अग्रवाल मंडी निवासी मीनाक्षी जैन ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में उसका खाता है। वीरवार को उसके पास कॉल आई। जिसके बाद उसी नंबर से उसके पास एक लिंक आया, उसने लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 16 हजार रुपये कट गए। ठगी की जानकारी होने के बाद उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें