फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर संजय चौक के सामने कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक फरार हो गया। दूसरे वाहन चालकों ने दोनों को अपनी गाड़ियों में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुलदीप पुत्र अमरचंद व सतीश पुत्र राममेहर निवासी आजाद नगर, समालखा दोनों दोस्त हैं। दोनों बाइक पर समालखा से घरौंडा निजी काम से जा रहे थे। फ्लाईओवर पर संजय चौक के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिर में चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें