फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में हुए सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। गांव कुराना के युवक अमित जागलान और कुरुक्षेत्र के गांव मथाना निवासी अभिषेक की फ्रेस्नो (अमेरिका) में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। कार सवार गांव कुराना निवासी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए है। कार चालक गांव कुराना निवासी धर्मबीर को फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव कुराना में रविवार को अमित जागलान की मौत और मुकेश की हालत गंभीर होने की सूचना मिलने से शोक का माहौल है। गांव कुराना निवासी धर्मबीर एवं मुकेश पिछले 3-4 वर्ष से अमेरिका में रह रहे थे। अमित जागलान भी 6-7 माह पहले अमेरिका गया था। वह वहां पर शरणार्थी कैंप से इसी पांच अप्रैल को बाहर निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि उसे अभी तक काम नहीं मिला था। वह धर्मबीर के पास ही रह रहा था। शनिवार को चारों कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे।
अमेरिका के फ्रेस्नो में आइलैंड पार्क के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। सड़क हादसे में अमित जागलान एवं अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक धर्मबीर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक अमित जागलान के चाचा जीतू ने बताया कि काम करने के लिए अमित जागलान को अमेरिका भेजा था लेकिन उसकी मौत होने की आज सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि अमित का शव देश आ जाए तो कम से कम अंतिम संस्कार कर सकेंगे। मृतक अमित के पिता सत्यवान खेती करते हैं और उसका एक बड़ा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें