पानीपत। विकास नगर में ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निहाल विहार, नांगलोई, दिल्ली के निवासी अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा राजन (30) पेशे से टेंपो चालक था। वीरवार को वह किसी काम से अपनी बाइक पर पानीपत आया था। यहां विकास नगर में ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी हादसे में राजन की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राजन नौ माह के बेटे व छह साल की बेटी का पिता था। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक को पकड़कर उस पर कार्रवाई की जाए। ब्यूरो