फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को बेटी होने पर मायके जा रही गर्भवती मां- बेटे ट्रैक्टर ने कुचला, ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव बराना में रेत ले जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक सवार भाई, गर्भवती बहन और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे को टक्कर मार दी। बहन और भांजे के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी होने पर भाई, बहन और भांजे को अपने घर लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, इतने में गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर गर्भवती और उसके बेटे का शव रख जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं उठे।
विज्ञापन

गांव बराना निवासी श्रवण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को बागपत के फैजपुर निनाना निवासी उनका साला रामकुमार उनके घर आया था। शाम करीब पांच बजे बाइक पर पत्नी अंजू (28) और डेढ़ वर्षीय बेटे अवि को लेकर बागपत लौट रहा था। जब वे आईटीआई के पास पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रेत ढोने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। साला, पत्नी और बेटा बाइक समेत सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर का पिछला टायर पत्नी अंजू (28) और डेढ़ वर्षीय बेटे अवि के सिर पर चढ़कर गुजर गया और और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से भाग गया।
ग्रामीणों के जाम लगाने के बाद मौके पर एएसपी विजय सिंह समेत पुलिस कर्मी पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी होने तक नहीं उठने की चेतावनी दी। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का जाम जारी था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के अध्यक्ष अशोक आर्य ने कहा कि पुलिस ग्रामीणों पर जाम खोलने का दवाब बना रही है, जबकि आरोपी की गिरफ्तारी होने तक वह नहीं उठेंगे। उन्होंने कहा कि गांव बराना में रेत खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लेकर जाते हैं। तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक रेत लेकर गुजरते हैं। पहले भी हादसों में मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की थी कि इनकी आवाजाही पर रोक लगाई जाए, लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। उधर ग्रामीणों ने कहा कि ट्रैक्टर एवं ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, नहीं तो उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें