फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट बढ़ाने पर भड़के वाहन चालक, हंगामा

Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
टोल प्‍लाजा - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर स्थित टोल प्लाजा पर वाहन चालकों ने वीरवार को जमकर हंगामा किया। सभी सरकार की ओर से टोल उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी न मिलने से नाराज थे। उन्होंने प्रबंधन पर मनमर्जी करने के आरोप लगाए। एसएचओ सुरेश पाल के समझाने पर वाहन चालक लौट गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी देसराज सिंह ने मामले की जानकारी लेकर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जीप चालक नरेश कुमार, सतबीर सिंह, प्रवीण कुमार, रमेश कुमार और दलीप सिंह ने बताया कि वह अपनी सवारी जीप लेकर पानीपत से गोहाना सवारी ढोते हैं। इससे पहले डाहर टोल पर 665 रुपये का रिचार्ज कराने पर उनको 50 चक्कर मिलते थे। अब टोल प्रबंधन ने इसको 2600 रुपये कर दिया है। इतने रुपये देने के बाद भी वे दिनभर में मात्र दो ही चक्कर लगा सकते हैं। उनको सवारियों से रिचार्ज कराने तक के पैसे नहीं बच पाते। यहां पर 665 का रिचार्ज कराने वाले करीब 350 वाहन हैं।  

पर्सनल वाहन चालक भी परेशान
यहां से गुजरने वाले लोकल निजी वाहनों की संख्या करीब 1200 है। ये वाहन चालक टोल पर 60 रुपये मासिक का पास बनवाते थे। अब इनका भी रेट बढ़ा दिया गया है। अब इन वाहन चालकों को भी 235 रुपये का रिचार्ज कराना पड़ेगा। टोल प्रबंधन के इस आदेश के बाद लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी को सब्सिडी की परमिशन नहीं मिली है। ऐसे में वाहन चालकों से पूरे पैसे लेने शुरू कर दिए हैं।
दिनेश छौक्कर, सहायक प्रबंधक, डाहर टोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें