पानीपत। आर्य कॅलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते हुए विद्यार्थी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि मत का अधिकार हर आम आदमी की ताकत है। हम सभी को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मताधिकार प्राप्त है। सभी को मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इस ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
एनएसएस अधिकारी प्रो. विवेक गुप्ता ने कहा कि हमें बिना किसी लोभ व लालच के अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। हमें भारत के संविधान में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने बताया कि ऑफलाइन विद्यार्थियों ने कोविड -19 नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करते हुए भाग लिया। साथ ही ऑनलाइन विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य माइक्रोसॉफ्ट टीम के माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर डॉ.मनीषा डुडेजा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।