पानीपत। शहर के विभिन्न स्थानों से फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सीआईए ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयोग की एक बाइक बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि अनाज मंडी में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे सचिन और राहुल निवासी विकास नगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 16 अक्तूबर को जीटी रोड पर नांगल खेड़ी के पास पैदल जा रहे एक युवक से फोन झपटने की वारदात का खुलासा किया। झपटा गया उक्त मोबाइल फोन और वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर आरोपी सचिन और राहुल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि इसी प्रकार फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक अन्य आरोपी गौरव को सेक्टर 11-12 से काबू किया। आरोपी के कब्जे से झपटा गया एक मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया