पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। सीआईए-2 ने एक मकान से 25 हजार रुपये एवं दो मोबाइल चोरी करने के तीन आरोपियों को सनौली रोड से गिरफ्तार किया है। तीनों से मोबाइल और 1500 रुपये बरामद किए गए हैं। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार शाम को सनौली रोड पर गश्त के दौरान सनौली रोड निवासी सोनू को पकड़ा। उसके पास चोरी का फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि बत्रा कॉलोनी निवासी रजत ने फोन बेचने के लिए दिया था। रजत ने यह मोबाइल दोस्त विक्की और उसने 30 दिसंबर की रात गांव सिवाह में सक्षम भवन के पास एक मकान से चोरी किया था। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विक्की ने पुलिस को बताया कि उसने गांव सिवाहके पास सक्षम भवन से गुड़िया के मकान से 25 हजार रुपये और दो मोबाइल चोरी किए थे। एक मोबाइल बेच दिया और रुपये खर्च कर दिए।