पानीपत। जाटल रोड स्थित एक ऑफिस में घुसकर दो युवकों ने एक कारिंदे पर डंडे से हमला किया। उससे 70 हजार रुपये लूट लिए। उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कारिंदे की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पलड़ी निवासी प्रवीन ने बताया कि गांव में ही नीरज के ऑफिस में काम करता है। सोमवार की रात को नीरज के ऑफिस से जाने के बाद रात करीब 10:45 बजे गांव के ही रहने वाले सुरेश एवं पवन ने उसे डंडे से पीटा। दोनों नशे में धुत थे। दोनों ने उनकी जेब से 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। ऑफिस में रखे कंबल और जूते भी ले गए। दोनों ने जाते वक्त जान से मारने की धमकी भी दी। ब्यूरो