फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगेंद्र नंबरदार पर फायरिंग करने के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
इसराना। इसराना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। गांव डाहर में जोगेंद्र नंबरदार पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से तीन को इसराना थाना पुलिस ने गांव डाहर गोल चक्कर व करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। इनसे अवैध देसी पिस्तौल बरामद की गई। दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान इनकी निशानदेही पर शुक्रवार को करनाल से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इनसे वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस बाकी तीन और आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

थाना इसराना प्रभारी दीपक ने बताया कि गत दिनों गांव डाहर में शादी समारोह में डीजे पर मामूली कहासुनी के बाद जोगिंद्र नंबरदार का घर तक पीछा कर उस पर फायरिंग की गई थी। वारदात में फरार चल रहे आरोपी गांव डाहर निवासी अमित, सुमित व सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित व सुमित को मंगलवार शाम को गुप्त सूचना पर डाहर गोल चक्कर के पास काबू किया था। तीन दिन की पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में शामिल रहे आरोपी सुनील उर्फ शीलू को शुक्रवार को करनाल से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी सुमित व अमित को पुलिस कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुनील उर्फ शीलू को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सुनील उर्फ शीलू का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। सुनील ने फरार आरोपी अपने साथी अंकित नरवाल व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चंड़ीगढ़ में 2019 में डबल मर्डर करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सुुनील चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद था। दो माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। वहीं आरोपी सुमित व अमित के खिलाफ वर्ष 2015 में थाना शहर पानीपत में लड़ाई झगड़े की वारदात का एक मुकदमा दर्ज है। मामले में बाकी तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें