फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध देसी पिस्तौल रखने और सप्लाई करने वाले वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-3 की रिगफ्त में अवैध देसी पिस्तौल के साथ आरोपी और सप्लायर। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-3 ने अवैध देसी पिस्तौल के साथ एक युवक को काबू किया है। आरोपी के साथ असलहा सप्लायर करने वाले मुख्य आरोपी के ठिकानो पर दबिश दी गई और उसे भी यूपी से गिरफ्तार किया गया। शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि वीरवार को चौटाला रोड मोड पर नाकाबंदी कर छाजपुर की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर रुकवाया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान यूपी के कैराना निवासी सरवर उर्फ कल्लू के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल यूपी के जिला शामली के गांव भूरा निवासी इस्तकार से पांच हजार रुपये में खरीदकर लाने का खुलासा किया। इसके बाद असलहा देने वाले आरोपी इस्ताकर को उसके गांव भूरा शामली यूपी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें