फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धागा फैक्टरी में लगी आग, लाखों की मशीनें और सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 15 के शिव नगर में रविवार दोपहर एक धागा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इससे फैक्टरी की लाखों की मशीनें और अन्य सामान जल गए। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल की चार गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया था। दूसरी ओर जाटल रोड पर एक खाली प्लाट में खड़ी कार में भी आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार के पास पड़े कूड़े में किसी ने आग लगा दी। यह आग कार तक पहुंच गई और कार में भी आग लग गई।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी प्रदीप बंसल और राकेश बंसल ने बताया कि उनकी शिव नगर में एमके इंटरप्राइजेज के नाम से धागा फैक्टरी है। रविवार को छुट्टी होने के कारण काम बंद था। हालांकि फैक्टरी में कुछ कर्मचारी और चौकीदार मौजूद थे। रविवार दोपहर को उनके कर्मचारियों ने उनको फोन कर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद दमकल विभाग को आग के बारे में बताया। विभाग की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। जिन्होंने करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें