फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बहरामपुर में तेंदुए का उत्पात, पकड़ने गए एसएचओ पर हमला कर किया लहूलुहान, कड़ी मशक्कत से पकड़ा

Sun, 08 May 2022 03:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली, पानीपत (हरियाणा)

सार

बहरामपुर के खेतों में एक किसान नु सुबह तेंदुआ देखा। दो थानों की पुलिस रातभर पकड़ने के लिए मशक्कत करती रही। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, तब जाकर तेंदुआ पकड़ में आया।
विज्ञापन
तेंदुए ने एसएचओ पर किया हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के बापौली के गांव बहरामपुर के खेतों में तेंदुए ने शनिवार को उत्पात मचाया। ग्रामीणों की शिकायत पर पकड़ने पहुंचे एसएचओ जगजीत सिंह को तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। एसएचओ पर हमले के बाद लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। तब जाकर एसएचओ की जान बची। हालांकि पुलिस और वन विभाग की टीम ने देर रात उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


एक किसान ने चारा काटते वक्त तेंदुए को घूमते देखा और भागकर गांव में आया। इसके बाद बापौली थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। देर रात तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले बापौली और सनौली थाने की पुलिस ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करती रही। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका तब तक आसपास के गांवों में इससे भय बना रहा। 

देर रात पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ लिया और बेहोश कर ले गए। गांव अतोलापुर निवासी भोपाल ने बताया कि वह पेशे से किसान हैं। शनिवार शाम छह बजे वो खेत में चारा लेने गया था। उसको खेत में यहां तेंदुआ घूमते दिखाई दिया। तेंदुआ बिल्कुल उसके सामने आकर खड़ा हो गया था।
विज्ञापन


वह उसे देखकर गांव की ओर भागा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बापौली थाना प्रभारी जगजीत सिंह और सनौली थाना प्रभारी बलबीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेतों के चारों ओर जाल लगाया। तेंदुए के मिलने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना एसपी शशांक कुमार सावन को दी। तेंदुए को पकड़ने के चक्कर में एसएचओ जगजीत सिंह घायल हो गए। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया और उसे साथ ले गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें