फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नहरी विभाग दफ्तर के सामने दिल्ली पैरलल नहर में बहे यूपी के बागपत निवासी युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। आठ मरला चौकी पुलिस और सरकारी गोताखोरों की टीम ने मिलकर पानीपत से लेकर सोनीपत खूबडू झाल तक युवक को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

आठ मरला चौकी पुलिस को दी शिकायत में यूपी के बागपत वार्ड 22 निवासी जिया उररहमान ने बताया कि वह हरियाणा से यूपी में पराली बेचने का काम करते है। वह शनिवार को वार्ड के ही निवासी अब्बास, आदिल और इशरत जलाल(25) के साथ यूपी से हरियाणा में पराली खरीदने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आया था। वह ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि तीनों लोग ट्राली में बैठे हुए थे। शनिवार सुबह चार बजे दिल्ली पैरलल नहर के किनारे नहरी विभाग के दफ्तर के सामने पहुंचने पर तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच एक लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर नहर में जा गिरे। अब्बास, आदिल और वह तैरकर बाहर आ गए, जबकि इशरत जलाल नहर में डूब गया।
बरसात में सर्च अभियान चलाने में आ रही दिक्कतें
परिजन रिंकू, मनमोहन, राजेंद्र, सलीम, जावेद आदि ने बताया कि बरसात की वजह पानी का बहाव तेज है और नहर उफान पर है। जिस वजह गोताखोरों को सर्च अभियान चलाने में दिक्कत आ रही है, नहर का पानी कम कराया जाए तो ढूंढने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है, सरकारी गोताखोरों के साथ पुलिस की टीम तलाश करने में जुटी हुई है, जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
-हेमराज राणा, आठ मरला चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें