पानीपत। पिछले तीन से दिन से हो रही बरसात से स्मॉग कर परत टूट गई है। फैक्टरियों एवं वाहनों से निकलने वाला धुआं और सड़कों एवं खेतों से उड़ने वाली धूल के कणों में कमी आ गई है। वायु गुणवात्ता सूचकांक दूसरे दिन भी ग्रीन जोन में रहा। शनिवार को एक्यूआई 96 अंक दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को 99 अंक था।
पर्यावरण मामलों में एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन बूंदाबांदी हुई और हवा की रफ्तार भी 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक है। इसलिए स्मॉग की परत छट गई है। धुआं और धूल के कण वातावरण में नहीं रह गए हैं। अब उद्योगों को भी सप्ताह में दो दिन बंद रखा जा रहा है, इस लिए भी एक्यूआई में कमी आई है।
प्रदूषण स्तर में गिरावट आई, हवा चलती रही और घटेगा एक्यूआई
अब चार दिन से हो रही बूंदाबांदी में शहर का प्रदूषण स्तर काफी कम हुआ है। ये संतोषजनक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी प्रदूषण के कारकों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।
- कमलजीत सैनी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड