फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के दर्शन कर घर लौट रही वृद्धा को सांड़ ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एकता बिहार कॉलोनी में मंदिर से पूजा कर घर लौट रही 73 वर्षीय वृद्धा महिला को घर के बाहर सांड़ ने पीछे से टक्कर मार दी, जिस वजह उन्हें गंभीर चोट लगी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एकता बिहार कॉलोनी निवासी अनिल ने बताया कि उनकी भाभी शिला (73) हर रोज एकता बिहार कॉलोनी स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए जाती थी। वह बुधवार को सुबह पूजा कर घर लौट रही थी। जब वह घर के बाहर पहुंची तो पीछे से सांड़ आया और उन्हें सिंग पर उठाकर फेंक दिया। उन्हें गंभीर चोट लगी। वह भाभी की आवाज सुनकर पहुंचे और लाठी से सांड़ को भगाया। वह भाभी को सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कॉलोनी में दर्जनों सांड़ खुलेआम घूम रहे हैं। आए दिन किसी हादसे को न्योता दे रहे हैं लेकिन प्रशासन बेखबर है। सांड़ हर रोज किसी न किसी को टक्कर मार रहे हैं। नगर निगम ने कुछ दिन सांड़ को पकड़ने का काम शुरू किया, लेकिन फिर बंद कर दिया। नगर निगम की इसी लापरवाही की वजह उन्होंने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया।
सौंधापुर में भी बुजुर्ग की हो चुकी मौत
इससे पहले सौंधापुर में भी इसी प्रकार का एक मामला सामने आया था। जब गली से गुजर रहे एक बुजुर्ग को सांड़ ने अपने सींगों पर उठाकर पटक दिया था और बाद में उन्हें कुचल दिया था, जिस वजह उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उपरोक्त मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें