फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिंग कराने गए ठेकेदार पर बदमाशों का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हेयर कटिंग कराने गए ठेकेदार पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। ठेकेदार ने आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बिचपड़ी निवासी तेजिंदर ने पुलिस को बताया कि वह पीवीआर मॉल के पार्किंग का ठेकेदार है। शुक्रवार को काम खत्म कर वह घेर अराईया में नाई की दुकान पर कटिंग कराने गया था। जहां पर कुछ युवक आए और बेवजह गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी धक्का देते हुए उसे बाहर खींच ले गए। फिर 6 से 7 युवकों ने उस पर लाठी-डंडों और ईटों से हमला कर घायल कर दिया। उसने कॉल कर दोस्त मोहित निवासी सिवाह को मौके पर बुलाया। उसने आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़ाया। इसके बाद आरोपी सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जाने से पहले उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि झगड़े के दौरान उसकी दो तोले की चेन कहीं टूट कर गिर गई। शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें